संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

कुसुम कोठरी। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुसुम कोठरी। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

बच्चे ने प्रश्न किया ....कुसुम कोठरी


बच्चे  ने प्रश्न किया 
ममता क्या होती है ? 
मां ने कहा
तू हंसता मै तुझ में जीती
ममता यही होती है।

बच्चे ने प्रश्न किया
मां तूं कैसे जीती है ? 
मां ने कहा 
तूं मेरा प्रति पल जीता 
और मैं तुझ में जीती। 

बच्चे ने प्रश्न किया
मां तूं क्यो रोती है ? 
मां ने कहा
कभी तुझे जब ठेस लगे
तेरे दर्द से मैं रोती।

अब मां  ने प्रश्न किया
तू कौन है? 
तुझ से अलग कहां हूं मैं
तू है तो मैं हूं
तेरा ही अस्तित्व हूं मैं
तूं नही तो क्या हूं मैं ? 

-कुसुम कोठरी।