संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

शनिवार, 16 दिसंबर 2017

बच्चों द्वारा लिखे गए हाईकू

1
दोस्तों के साथ
खेलता युवा हुआ
मन का बच्चा ।   
- भजन पटेल - 11वीं
2
मरे ना मारे
काटे न कटे कभी
यही है दोस्ती ।     
- विष्णु पटवा – 11 वीं
3
यारों की यारी
मुसीबत है भारी
लगी बीमारी ।     
- लोकेन्द्र जगत – 11वीं
4
दोस्ती हमारी
अंगूर गुच्छे जैसी
खट्टी – मीठी सी ।    
- अर्जुन सेठ - १२ वीं
5
दोस्ती न्यारी है
लड़े – खेले हैं साथ
अब चैटिंग ।  
- सुषेन भोई - 11 वीं
6
दोस्ती की बातें
यादों संग दिखाती
राहें नवेली ।  
- देवेन्द्र पोर्ते – 12 वीं
7
पापा का डर
फिर भी निभा गए
दोस्ती छिप के ।   
- प्रदीप चौहान – 11 वीं
-0-
कुछ अन्य विषयों पर हाइकु
1
तवे पे रोटी
भूख लगे सिंकती
पेट की आग ।     
- जीशु कनर  - 11वीं
2
अच्छी खबर
दूर तक फैलती
शब्दों की रैली ।    
- भजन निषाद – 12 वीं
3
सपेरा आया
डर दिखा लूटा है
छोटा बाज़ार ।      
- कमल राज पोर्ते – 12वीं
4
विलुप्त होंगे
कल प्रदूषणों से
आज जो हरे ।      
- खीर सागर साव – 12 वीं
5
हवा मुझको
उड़ा ले जहाँ से
मुझे मिला दे ।     
- शरद कुमार – 12 वीं

11 टिप्‍पणियां:

  1. वाह
    बहुत सुंदर हाईकू
    बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. इसे कहते हैं पूत के पांव पालने...

    जहीन हाइकु ।
    शुभ संध्या।

    जवाब देंहटाएं
  3. क्या बात ....
    ग्यारवी ...बारवी के
    हायकू मै लिखे जज्बात

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह
    बहुत सुंदर हाईकू
    बधाई

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत बढ़िया भाई
    बहुत बढ़िया।

    जवाब देंहटाएं